एमसीबी: आबकारी विभाग ने 254 पाव अवैध शराब जब्त की, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Spread the love

मनेंद्रगढ़/एमसीबी :  जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लालपुर में छापेमारी कर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान 254 पाव (करीब 45.720 लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित गोवा सेल शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम ने पहले प्रकरण में अशोक (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय लाले के कब्जे से 228 पाव (करीब 41.040 लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित गोवा सेल शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।वहीं दूसरे प्रकरण में गोविंदा, पिता सूर्यमणी के पास से 26 पाव (करीब 4.680 लीटर) शराब जब्त की गई। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) एवं 36 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े :कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध शराब कारोबारियों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, 6 जुआरी भी धराए

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस कार्रवाई को सफल बनाने में विवेचना अधिकारी शिवेंद्र सिंह मरावी, जनक राम जगत एवं बनवारी लाल पांडे सहित प्रधान आरक्षक विनोद मिश्रा, सुदर्शन चौधरी, सुजीत यादव, रामेश्वर सिंह, अमीर साय, आकाश सोनी, रश्मि किरण तथा वाहन चालक आशीष मिंज एवं अभिषेक त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *