CGPSC रिजल्ट पर विपक्ष का हमला, भूपेश बघेल बोले- ‘अब रेडियो और SPACE राजा की बारी’

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। चयन सूची में सामने आए कुछ अटपटे नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और आयोग पर तंज कसा है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए CGPSC के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “NEWS और SPACE RANI को CGPSC द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर प्री एग्जाम में सांय-सांय सफलता मिली है। दोनों को सांय-सांय बधाई।”

ये भी पढ़े :बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती केस के 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

उन्होंने आगे सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। भूपेश बघेल ने लिखा कि यह विष्णुदेव सरकार की “अभूतपूर्व उपलब्धि” है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये प्रतिदिन विज्ञापन देकर जनसंपर्क विभाग को इस उपलब्धि को चौराहों पर टांगना चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में “रेडियो” और “SPACE राजा” भी किसी परीक्षा में सफल हो सकें।

चयन सूची में अटपटे नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

CGPSC का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची में शामिल कुछ नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। चयन सूची के स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे, जिसमें कुछ ऐसे नाम दिखाई दिए, जिनको लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए।

वायरल सूची में क्रमांक 6074, रोल नंबर 2402148213 वाले अभ्यर्थी के नाम के स्थान पर “NEWS”, क्रमांक 467, रोल नंबर 2402105174 वाले अभ्यर्थी के नाम के स्थान पर “SPACERANI” और क्रमांक 93, रोल नंबर 2402101319 वाले अभ्यर्थी के नाम के स्थान पर “MANBAS” दर्ज होने की बात सामने आई। इसके अलावा भी कुछ अन्य नामों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *