Himachal Bus Accident: चंबा में बड़ा बस हादसा, खाई में पलटी बस; 7 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चालुज मोड़ के पास एक तेज गति से आ रही बस अचानक पलट गई, जिसमें बस में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में  लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़े :भिलाई में 3.40 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 ग्राम चिट्टा जब्त; स्मृतिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और परिचालक दोनों की भी मृत्यु हो गई है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और घायलों को बचाने का काम शुरू कर दिया।

हादसे का पता चलते ही कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। घटना किस वजह से हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *