महासमुंद में भाजयुमो की बड़ी बैठक, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तय हुई संगठन की रूपरेखा

Spread the love

महासमुंद : आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजयुमो महासमुंद विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा और शहीद परिवारों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजयुमो जिला प्रभारी अनु ठेठवार चटर्जी, जिला सहप्रभारी सत्यम चंद्राकर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के भाजयुमो जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और इसमें युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। बैठक में तिरंगा यात्रा को व्यापक एवं प्रभावी बनाने के साथ शहीद परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़े :महासमुंद में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, रुद्राभिषेक व हवन-पूजन में शामिल हुए डॉ. रामप्रताप

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर तक जिम्मेदारियां तय करने और अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में भाजपा नेता नंदू जलक्षत्री, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पाण्डे, दुर्गाशंकर दुबे, जिला मंत्री गीतिका सोनी, पूनम निषाद, जतिन रूपरेला, जिला सह कोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल, डिगेश साहू, कार्यालय सह प्रमुख खुशाल ठाकुर, रोशन बग्गा, कन्या शक्ति संयोजिका निधि चंद्राकर, सह संयोजिका धनेश्वरी सोनवानी सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *