CM साय की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से मुलाकात, संगठन और बस्तर को लेकर हुआ मंथन

Spread the love

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्मृति ईरानी के आवास पहुंचकर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़े :बिलासपुर सेंट्रल जेल में बवाल! मोबाइल अंदर ले जाने से रोका तो जेल प्रहरी से कर दी मारपीट, दो गिरफ्तार

बैठक में बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और क्षेत्र में बदलते स्वरूप को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बस्तर के विकास को लेकर आगे की संभावनाओं पर बातचीत हुई।

सीएम साय ने कहा कि स्मृति ईरानी का व्यापक राष्ट्रीय अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ जनसेवा के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री साय से उनकी यह मुलाकात संगठन और प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *