बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : गांधी जी की जयंती पर SBI आरसेटी बेमेतरा द्वारा एक शानदार पहल किया गया जिसमें ग्राम चोरभट्टी के नन्हे नन्हे बच्चों के साथ आरसेटी स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों के साथ इस अभियान को सफल बनाया जिसमें बच्चों के साथ चोरभट्टी में स्थित खेल मैदान की सफाई की गयी ।
वृक्षारोपण
SBI आरसेटी बेमेतरा परिसर में नन्हे बच्चों के साथ किया गया वृक्षारोपण का कार्य जिसमें फलदार वृक्षों को लगाया गया तथा निदेशक कृष्णा चौधरी द्वारा यह सीख दिया गया कि आज जो हम फलदार वृक्ष लगा रहे हैं उनका फल जरूरी नहीं कि हमको प्राप्त हो या हमारे बाद इसका लाभ किसी और को मिले इस कारण हमारे मन में ये आता होगा कि जब इसका लाभ हमें नहीं मिल रहा हैं तो क्यों यह कार्य करें ?पर ज़रा सोचिये अगर ऐसा सोच के कोई पौधा लगता ही नहीं तो क्या हमें भी फल प्राप्त होता ? अर्थात हमारे द्वारा किया गया कुछ कार्य भविष्य को अच्छा व लाभकारी बनाता हैं इसी प्रकार हमारे छोटे छोटे कदम 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाएंगे।
स्वच्छता का शपथ
महात्मा गांधी जी के सपनों का भारत स्वच्छ और सुंदर भारत की कल्पना को साकार करने के लिए सभी को शपथ दिलाया गया । इसके साथ नन्हें नन्हें बच्चों को स्वच्छता मित्र बनने आरसेटी कैप पहना कर उनका सम्मान किया गया , ताकि अच्छी सीख ले कर वह भी स्वच्छता व पर्यावरण के रख रखाव में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें।इस कार्यक्रम में प्रतीक साहेब गुप्ता, धनंजय टंडन, अभिषेक कुमार , संतोष कुमार, कमलेश साहू , ओमप्रकाश साहू ,शिव प्रसाद , मनीष , भुनेश्वरी , ग्रामवासी , ग्राम के नन्हें बच्चे आदि उपस्थित रहे।




