AAP ने 21 राज्यों में नियुक्त किए नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर : आम आदमी पार्टी ने संगठन के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की गतिविधियों को देशभर में प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी ने 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्यतम शुक्ला वर्तमान में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी के डिजिटल अभियानों, कार्यक्रमों और नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

प्रदेश के साथ राष्ट्रीय टीम में भी निभाएंगे भूमिका

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अन्यतम शुक्ला छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर पर अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के कामकाज में भी योगदान देंगे। पार्टी के डिजिटल अभियानों को अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर अब पुलिस का बड़ा प्रहार! विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश, बोले- ‘किसी को बख्शा नहीं जाए’

बोले- सोशल मीडिया जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम

नई जिम्मेदारी मिलने पर अन्यतम शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे दिल से आभारी हैं। आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज और सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए उनकी टीम पूरी ईमानदारी और प्रभावी तरीके से काम करेगी।

प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अन्यतम शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के जरिए छत्तीसगढ़ में पार्टी की डिजिटल मौजूदगी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन के सोशल मीडिया अभियान को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *