लंबे इंतजार के बाद CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन, जानिए कब और कहां होगी जनता से मुलाकात

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में जनता का दरबार सजेगा, जहां प्रदेशभर के लोग सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव रख सकेंगे।

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगे।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नागरिकों से मिलने वाले आवेदनों और शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश देंगे। इससे लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के मुखिया तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़े :कांकेर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद

लंबे अंतराल के बाद हो रहा आयोजन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री निवास में लंबे समय बाद जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी शिकायतें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि जनदर्शन में पहुंचने वाली शिकायतों पर प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *