सावन में भगवान शिव-राम पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट, कटघोरा में मचा बवाल; युवक पर FIR

Spread the love

कटघोरा :  कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर अमर्यादित पोस्ट शेयर किया, जिससे आक्रोश बढ़ गया. भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

ये भी पढ़े :लिवर को हेल्दी रखने के लिए महंगे डिटॉक्स की जरूरत नहीं! रोजाना की डाइट में शामिल करें ये 6 देसी ड्रिंक्स

जानकारी के मुताबिक, सावन पर्व में मांस सेवन को लेकर एक वीडियो आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस पोस्ट से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

शिकायतकर्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं पर इस तरह की टिप्पणी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. ​मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने आरोपी नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत FIR दर्ज कर ली है. आगे की कार्रवाई जारी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *