बैकुंठपुर/कोरिया : बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप बरामद किए हैं। कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम संदिग्धों एवं चोरी गए सामान की लगातार तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने ग्राम केनापारा में अलग-अलग घरों से ट्रैक्टर की बैटरी एवं मोटर पंप चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़े :बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबने से मौत
दो अपराधों में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 245/26 में धारा 331(4), 305 BNS तथा अपराध क्रमांक 246/26 में धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूर अली उर्फ गोलू (31 वर्ष), पिता अबीर अली, निवासी नरसिंहपुर, जिला कोरिया के रूप में हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई का संदेश गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





