खेत जा रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, बिसाहू राम यादव घायल

Spread the love

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा :छुरा विकासखंड के दादरगांव नया में भालू के हमले से ग्रामीण घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बिसाहू राम यादव पर अचानक भालुओं ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर तीन भालू मौजूद थे।हमले में बिसाहू राम यादव घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।लगातार हो रहे भालू हमलों से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

देखिये वीडियो-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *