त्योहारों से पहले बेमेतरा पुलिस का एक्शन तेज, वाहन चेकिंग में 7 चालकों पर कार्रवाई; वसूला ₹2,300 जुर्माना

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का तथा एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़े :‘स्त्री’ छोड़ अब लावणी के रंग में दिखीं श्रद्धा कपूर, ‘ईठा’ के ट्रेलर में दिखा धांसू अवतार

28 अक्टूबर 2026 को थाना नवागढ में 01 चालान में 01 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा में 06 चालान में 06 वाहन चालको, कुल 07 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश नहीं करना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 07 प्रकरण में 2,300/- रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहीर खान सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।

बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *