गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर कसा शिकंजा, 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

गरियाबंद :- पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के सख्त निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पर्यटन स्थलों एवं आम सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मानसून के इस मौसम में जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों (जैसे चिंगरापगार, जतमई, घटनारानी आदि) में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने लगातार कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़े :जतमई धाम में अब असामाजिक तत्वों की खैर नहीं! ‘पुलिस मित्र’ रखेंगे नजर, पर्यटकों को मिलेगी तुरंत मदद

विगत दिनों चेकिंग के दौरान चिंगरापगार तिराहा एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कानूनी आज कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.08.2026 को अलग अलग स्थानों में वाहन चालक का ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान कुल 10 वाहन चालकों के के विरूद्ध धारा 185 एमव्हीएक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। गरियाबंद पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर और अधिक कड़ाई से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *