ICC का श्रीलंका पर बड़ा एक्शन! महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीनी, भारत को मिल सकती है जिम्मेदारी

Spread the love

श्रीलंका क्रिकेट फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। 2027 की शुरुआत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसकी मेजबानी पहले श्रीलंका को मिली थी। हालांकि अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा कदम उठाते हुए श्रीलंका से इस टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली है। यानी अब श्रीलंका इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाएगा। ICC और श्रीलंका सरकार के बीच चल रहे कुछ विवाद न सुलझने के कारण उनसे यह मेजबानी छीन ली गई है। हालांकि यह टूर्नामेंट अब किस देश में खेला जाएगा, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्यों ICC ने श्रीलंका से छीनी मेजबानी?
ESPN क्रिकइंफो के रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से चल रहा सरकारी और राजनीतिक दखल ही उसके लिए मुसीबत बन गया। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, हर देश के क्रिकेट बोर्ड को सरकार के दबाव के बिना आजाद होकर काम करना पड़ता है। आईसीसी ने श्रीलंका को इस व्यवस्था में सुधार करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसी वजह से आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए उनसे महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी वापस छीन ली है।

ये भी पढ़े :वनांचल की बेटियों के लिए शिक्षा की नई पहल, एजुकेट गर्ल के सहयोग से ‘प्रयोग’ संस्था चलाएगी बालिका शिक्षा प्रगति कार्यक्रम

अक्टूबर में किया जाएगा नए मेजबान देश का ऐलान
श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारी प्रकाश शैफ्टर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी अब श्रीलंका में नहीं होगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया गया है, हालांकि नया वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है और इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। हालांकि, छह टीमों वाला यह टूर्नामेंट तय समय पर ही आयोजित होगा। अब इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिल सकती है। आईसीसी की अक्टूबर में होने वाली अगली बोर्ड बैठक में नए मेजबान देश का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

मेजबान देश के साथ टॉप रैंकिंग वाली टीमों को मिलेगा क्वालिफिकेशन
2027 में होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 14 से 18 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। नियम के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में मेजबान देश के साथ-साथ टॉप रैंकिंग वाली टीमों को ही खेलने का मौका मिलता है। श्रीलंका की महिला टीम फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में छठे नंबर पर है, ऐसे में मेजबानी हाथ से जाने के बाद अब उनके इस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर भी संकट मंडराने लगा है। यह लगातार दूसरी बार है जब तीन साल के भीतर श्रीलंका के हाथ से किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी गई है। इससे पहले साल 2023 में भी इन्हीं कारणों की वजह से उनसे 2024 के मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनकर साउथ अफ्रीका को दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *