सुकमा पुलिस का बड़ा प्रहार! 68 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सुकमा : पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रोहित शाह एवं  मनोज तिर्की तथा एसडीओपी दोरनापाल के मार्गदर्शन में थाना एर्राबोर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना एर्राबोर पुलिस द्वारा एनएच-30, एर्राबोर बाजार के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों कारों से कुल 50 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 68 किलोग्राम पाया गया।

ये भी पढ़े :बिलासपुर में मलेरिया का कहर! 10 दिन में 25 मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

गिरफ्तार आरोपी सोहेल खान (जिला बीदर, कर्नाटक) अब्दुल अदील (जिला बीदर, कर्नाटक) आकाश गौड़ (जिला बीदर, कर्नाटक)  जप्त सामग्री  50 पैकेट अवैध गांजा (कुल 68 किलोग्राम)02 चारपहिया वाहन, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट नगदी एवं अन्य दस्तावेज, जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹62,63,100/- है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(b)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(2), 340 बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।  सुकमा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।सुकमा पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *