बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :प्रार्थी शिवानंद निषाद उम्र 21 साल निवासी यदुवंशी चौक के पास हीरापुर रायपुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर, स्थायी पता सुरवा थाना व जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.07.2026 को अपने मोटर सायकल बुलेट से अकेला दोस्तो से मिलने बेमेतरा आया था, शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा के हॉल में अपने दोस्तो के साथ था, तभी नोबी दास उर्फ चितेन्द्र दास मानिकपुरी आया और तुम पिछली बार हमारे कालेज परिसर में आकर बुलेट को तेज आवाज करते हुए हीरोगिरी दिखाकर डींग मार रहे थे, अब दोबारा हमारे कालेज में क्यो आए हो अश्लील गाली गलौज और जान सहित मरने की धमकी देते हुए पहले लाठी से मारपीट किया यह लाठी को छिन लिया, तो नोबी दास अपने पेंट के जेब से चाकू निकालकर इसके ऊपर जान लेवा हमला करते हुए इसके बायां कमर में चाकू मार दिया जिससे इसके बाये कमर में गंभीर चोंट आया है। चाकू मारने के बाद नोबी दास चाकू लेकर भाग गये, इसके दोस्तो ने बीच बचाव किया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा- 296, 351(3), 109(1), BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी चितेन्द्र दास मानिकपुरी ऊर्फ नोबी दास को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।पुछताछ करने पर पता चला कि दिनांक 29.07.2026 को पीजी कालेज बेमेतरा के भवन हॉल में पूर्व वाद विवाद रंजिश को लेकर शिवानंद निषाद को हॉल से बाहर निकालकर गेट के पास वहीं पडे डंडा से मारपीट करने लगा। शिवानंद निषाद द्वारा डंडा छीनकर इसे मारने पर अपने जेब में रखे धारदार वस्तु को निकालकर उसके कमर में मार कर बस से रायपुर भाग जाना और रायपुर पहुचकर अपने पास रखे धारदार वस्तु को फेक देना।
प्रकरण में आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपी चितेन्द्र दास मानिकपुरी ऊर्फ नोबी दास पिता विनोद दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अतरिया, पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा को 31 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कश्यप, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, आरक्षक सौरभ सिंह सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

