CG Weather Today: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट! रायपुर समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।

इसके बावजूद अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम रही है।

 जन्माष्टमी पर रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी 4 सितंबर को राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रायपुर में इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े :Janmashtami 2026: कहीं 101 किलो तो कहीं 501 लीटर दूध से होगा कान्हा का अभिषेक, रायपुर के मंदिरों में आज भव्य आयोजन

 बीते 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा और रायपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई।

इस दौरान जगदलपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश पोंडी बचरा में 14 सेंटीमीटर दर्ज की गई।

इसके अलावा—

कुसमी – 8 सेमी

दावरा कोचली – 6 सेमी

राजपुर, बिलासपुर, सूरजपुर और रामचंद्रपुर – 5-5 सेमी

जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर – 4-4 सेमी

अंबिकापुर, कोटाडोल, प्रतापपुर, गिधौरी तुंदरा, दरिमा, बेलगहना, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, खड़गवां, मस्तूरी, लटोरी, उदयपुर और रघुनाथ नगर – 3-3 सेमी

बोदरी, बसना, लवन, शंकरगढ़, पटना, सकरी, चलगली, कुकदुर, कसडोल, पिथौरा, पचपेड़ी, बोदला और लखनपुर – 2-2 सेमी

इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।

 क्या कहता है मौसम विभाग का सिनोप्टिक सिस्टम?

मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर तक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र वहीं बना हुआ था। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

इसके अगले 24 घंटे में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बादल और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

 अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। हालांकि, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं।

ऐसे में जन्माष्टमी के दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *