बच्चे पढ़ाई को तरसे, शिक्षक स्कूल में करते रहे शराब पार्टी! गरियाबंद से शर्मनाक मामला

Spread the love

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दो शिक्षक स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्कूल में शराब पीते और चखना खाते मिले दो शिक्षक

यह पूरा मामला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का है, जहां के दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में ही शराब पीते और चखना खाते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के स्कूल परिसर में मौजूद थे।

ये भी पढ़े :कुलगाम आतंकी हमले पर गरमाई सियासत, दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

कार्यालय में कथित शराब पार्टी, कक्षाओं में नहीं हुई पढ़ाई

बताया जा रहा है कि तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि दो शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़कर शराब पार्टी का आनंद ले रहे थे। आरोप है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के विपरीत टी-शर्ट और कार्गो जींस में थे, जिससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा था।

शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला केवल अनुशासनहीनता का नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला माना जाएगा। जिस विद्यालय में बच्चों को संस्कार और अनुशासन की सीख दी जाती है, वहां इस प्रकार की कथित हरकतें शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *