IGKV पेपर लीक पर CM साय का बड़ा बयान, परीक्षा रद्द; दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, यह मामला हमारे संज्ञान में है। परीक्षा रद्द कर दी गई है। पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :3000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 10 घंटे की रेड खत्म; दस्तावेज-डिवाइस जब्त, अब समन की तैयारी!

सीएम साय ने कहा, कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस और मुस्लिम लीग में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस के तुष्टिकरण के कारण देश का बंटवारा हो गया। वंदेमातरम को गाकर लोग देश के लिए कुर्बान हो गए। राष्ट्रगीत का हमेशा सम्मान होना चाहिए।बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *