उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि उनका निधन जिले के पंचूर गांव में हुआ। वहीं सीएम योगी की माता का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने सीएम योगी की माता के निधन को हृदयविदारक बताया। उन्होंने सीएम योगी की माता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में खपाने ले जा रहे थे 1500 किलो संदिग्ध पनीर! चेकपोस्ट पर पकड़ी गई बड़ी खेप
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”




