दुर्ग : आजादी के 80वें महापर्व पर दुर्ग भिलाई शहर में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव अय्यूब खान ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर अय्यूब खान ने बताया कि 15 अगस्त को दुर्ग भिलाई शहर में अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी पुतला, बाबा अब्दुल रहमान शाह दरगाह, श्री राम चौक, सिविल लाइन मॉर्निंग वॉक कमेटी का विशाल एवं भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम, मदरसा दारुल उलूम एवं दुर्ग-भिलाई युवा विशाल कार-बाइक रैली शामिल रहे।इन सभी कार्यक्रमों में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की और तिरंगे के सम्मान में देशभक्ति के गीत गाए।
अय्यूब खान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।






