15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 7 अक्टूबर को एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान वे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी भी लेंगे।

15 दिन के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह 15 दिनों के भीतर सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा होगा। वह 7 से 9 अक्टूबर तक बस्तर संभाग में रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी प्रस्तावित है।

बस्तर पहुंचकर सुखदेव भगत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को करीब से देखेंगे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी लेंगे।

ये भी पढ़े :धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की दबिश, मकान से 12 युवक-6 युवतियां हिरासत में; ग्रामीणों ने घेरा घर

बस्तर और बीजापुर में बारिश से बिगड़े थे हालात

दरअसल, मानसून सक्रिय होने के बाद छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हुई थी। इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर और बीजापुर क्षेत्र में देखने को मिला। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई।

बाढ़ के कारण कई घर पानी में डूब गए और लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन को बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा।

वायुसेना की भी लेनी पड़ी मदद

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान में भारतीय वायुसेना की मदद भी ली गई। वायुसेना के विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए प्रभावित और दुर्गम इलाकों में रेस्क्यू अभियान चलाया गया था।

अब सुखदेव भगत के बस्तर दौरे के दौरान बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति, लोगों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी जुटाने पर फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *