गोलू कैवर्त बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 85 किलोमीटर दूर जिला बलौदाबाजार अंतर्गत तहसील मुख्यालय लवन से करीब 3 किलोमीटर दूर बसा ग्राम पंचायत अहिल्दा में वर्तमान सरपंच के खिलाफ उपसरपंच सरस्वती वर्मा के नेतृत्व में रामकुमार वर्मा सहित अन्य 05 लोगों ने पुनः 31 जुलाई को दोपहर में तहसील मुख्यालय लवन पहुँचकर तहसीलदार से कार्रवाई की फरियाद करने पहुंचे रहे।सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मामले की सबसे पहले शिकायत 07 अक्टूबर2025 को किये गए थे जिस पर कार्रवाई नहीं होने पर 01 जुलाई 2026 में पुनः किये गए हैं।उसमें भी कार्रवाई शेष है।उपसरपंच एवं उसके साथ आए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मामले में शासकीय घास भूमि 87/1 (क )करीब 8 डिसमिल जगह पर वर्तमान सरपंच एवं उसके पति दोनो संयुक्त रूप से अवैध कब्जा कर मकान बाड़ी बनाकर रह रहे हैं जो पंचायती राज अधिनियमो की खुला उल्लंघन है।
ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को रफ्तार, CM साय ने 2,305 नए मोबाइल टावरों की मांगी मंजूरी
उपसरपंच ने आगे बताया कि चुनाव के समय निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेते वक्त सरपंच ने अवैध कब्जा की जानकारी को छुपाया गया है जो कि अपराध की श्रेणी में भी आता है।ऐसे में उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।इसी बात की शिकायत लेकर जिला कलेक्टर ,एस डी एम ,तहसील सभी के पास फरियाद किये गए हैं लेकिन अभी तक जांच की भी प्रकिया नहीं अपनाई गई है।जिससे सरपंच एवं सरपंच पति दोनों का मनोबल बढ़ा हुआ है।इस मामले में एस डी एम प्रकाशचन्द कोरी ने बताया कि जांच आदेश के लिए तहसीलदार लवन को शिकायत पत्र भेज दिया हूँ।वहीं तहसीलदार लवन पेखन टोन्डरे का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर सुनवाई चल रहा है।अहिल्दा सरपंच पति अशोक घृतलहरे ने अपनी सरपंच पत्नी का पत्रकारो को पक्ष रखते हुए कहा कि बताया कि 87/1(क) शासकीय भूमि टोप साहू जब 2016 -17 में सरपंच थे तब प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे नाम पर बना है ऐसा कहना है सरपंच पति का ।सरपंच ने कोई अवैध कब्जा नहीं किया है।जिस जमीन का ज़िक्र विपक्षी कर रहे हैं उस पर सरपंच द्वारा कोई अवैध कब्जा नहीं किया गया है।


