देवउठनी एकादशी 2026: तुलसी के पास जरूर करें ये 7 काम, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा! घर में आएगी सुख-समृद्धि

Spread the love

सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है।इस दिन भगवान विष्णु के 4 महीने की योग निद्रा से जागने के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ विशेष काम करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन कौन से काम करना शुभ माना जाता है।

देवउठनी एकादशी का धार्मिक महत्व

एकादशी व्रत को बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इन्हीं में देवउठनी एकादशी का विशेष स्थान है। इसे प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।

कब है देवउठनी एकादशी 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

ये भी पढ़े :गौ माता के शरीर में कहां विराजते हैं 33 कोटि देवी-देवता? मुख से लेकर खुर तक जानें किस अंग में किसका है वास

तुलसी विवाह का है खास महत्व

देवउठनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह कराने की परंपरा है। इसे तुलसी विवाह भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही परिवार पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये काम

  1. देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें।
  2. इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे में पीले धागे में 11 गांठ लगाकर बांधें।
  3. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
  4. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय हैं। देवउठनी एकादशी के दिन उन्हें 11 तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
  5. तुलसी के पास बैठकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
  6. तुलसी के पौधे में कलावा बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।
  7. तुलसी की परिक्रमा करना न भूलें: शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *