सपने में मृत परिजन का मुस्कुराना, बात करना या खाना मांगना… क्या होता है इसका मतलब? जानें शुभ-अशुभ संकेत

Spread the love

सपने में किसी मृत परिजन का दिखाई देना अक्सर व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर देता है। खासतौर पर जब दिवंगत रिश्तेदार सपने में मुस्कुराते हुए नजर आएं, बात करें या कोई संदेश देते दिखाई दें, तो मन में कई सवाल उठने लगते हैं। गरुड़ पुराण में मृत्यु, आत्मा और मृत्यु के बाद की स्थिति से जुड़े कई विषयों का वर्णन मिलता है। सनातन धर्म की परंपरा में भी सपनों को लेकर भी अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे में जानते हैं कि मृत परिजन का सपने में आना किस बात का संकेत हो सकता है।

मृत परिजन का दिखना: परिवार के किसी दिवंगत सदस्य का दिखना कोई पुरानी तस्वीर, घटना, बातचीत या उनसे जुड़ी भावना अवचेतन मन में सक्रिय होकर सपने का रूप ले सकती है। सनातन धर्म में इसे दिवंगत व्यक्ति की याद के रूप में भी देखा जाता है।

मुस्कुराते हुए दिखना: अगर मृत परिजन सपने में शांत, प्रसन्न या मुस्कुराते हुए दिखाई दें, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है। ऐसा सपना मन को सांत्वना देने वाला हो सकता है। इसे दिवंगत की सुखद स्मृति और मन में उनके प्रति मौजूद प्रेम से जोड़कर देखा जाता है।

ये भी पढ़े :21 अगस्त लव राशिफल: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी नई बहार, किसी को मिलेगा प्यार का सरप्राइज; जानें अपना हाल

बात करते हुए दिखना: सपने में मृत परिजन से बातचीत होना काफी भावुक अनुभव हो सकता है। सपने में कही गई बात किसी पुराने रिश्ते, फैसले या जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव की याद दिला सकती है। इसे व्यक्ति की वर्तमान परिस्थितियों और भावनाओं के संदर्भ में समझना बेहतर माना जाता है।

दुखी या नाराज दिखना: अगर दिवंगत व्यक्ति सपने में दुखी, परेशान या नाराज नजर आएं, तो इसे किसी अनहोनी का संकेत नहीं माना जाता है। इसे मृतक की अधूरी भावनाओं, पछतावे, दुख या मन में मौजूद भावनात्मक बोझ से जोड़ा जाता है।

खाना या पानी मांगना: अगर मृतक सपने में भोजन या पानी मांगते दिखाई दें, तो इसे दिवंगत के स्मरण से जोड़ा जाता है। ऐसी स्थिति में लोग उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, जल अर्पित करते हैं या जरूरतमंद लोगों को भोजन कराते हैं। इसे श्रद्धा और सेवा का माध्यम माना जाता है।

मृतक का जीवित दिखाई देना: किसी मृत व्यक्ति को सपने में दोबारा जिंदा देखना भी कई लोगों के लिए भावुक अनुभव होता है। इसे उस व्यक्ति की मजबूत यादों, पुराने अनुभवों या अधूरी भावनाओं से जोड़ा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *