महासमुंद में शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, SI-आरक्षक समेत 3 घायल; सेल्समैन की हालत गंभीर

Spread the love

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर (SI), एक आरक्षक और सेल्समैन घायल हो गए। घायलों में सेल्समैन ललित राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की छह सदस्यीय टीम बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ाखुर्द के डुमानी पारा पहुंची थी। टीम जब मौके पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची, तभी वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

ये भी पढ़े :रायगढ़ में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम से 70 और ट्रक से 550 बोरी जब्त

सूचना पर पहुंची पुलिस, टीम को सुरक्षित निकाला

घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और आबकारी विभाग की टीम को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। मारपीट में घायल आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर, आरक्षक और सेल्समैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सेल्समैन ललित राजपूत को बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया।

थाने में टीम ने दी लिखित शिकायत

घटना के बाद आबकारी विभाग की टीम ने बागबाहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल विवाद और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *