वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : 2 से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह–2026 तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिनांक 05.10.2026 को भोरमदेव अभयारण्य, कवर्धा के करियाआमा क्षेत्र में शासकीय पी.जी. कॉलेज, कवर्धा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना रहा।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भोरमदेव अभयारण्य की समृद्ध जैवविविधता से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी तितलियों, विभिन्न पक्षी प्रजातियों, पेड़-पौधों तथा घास-वनस्पतियों का अवलोकन किया। साथ ही प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण, जैवविविधता के महत्व तथा संरक्षण में जनभागीदारी की भूमिका के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण की सेवा के लिए संकल्पित होने तथा अपने गाँव, समाज और परिवेश में संरक्षण का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़े : विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

कार्यक्रम में प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष संतोष कुमार डहरिया, उमेश राजपूत, माधुरी भास्कर एवं आकांक्षा श्रीवास का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
वन विभाग की ओर से श्री लालचंद साहू, श्री फलित यादव एवं भूपेश कौशिक ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों से संबंधित जानकारी देते हुए एक्सपोजर विजिट को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के निर्देशन एवं अधीक्षक, भोरमदेव अभयारण्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *