साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर इन राशियों के लिए अत्यंत ही लकी रहने वाला है। दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्य देव एक नहीं बल्कि तीन नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषों के अनुसार, सूर्य का यह नक्षत्र कुछ राशि के जातकों के लिए बहुह लाभदायक रहेगा। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के शुभ योग बनने की संभावना है। तो आइए जानते हैं साल 2026 के जाते-जाते किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
1. वृषभ राशि
दिसंबर 2026 का महीना वृषभ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ और फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगा और लंबे समय से अटके हुए काम भी शीघ्र पूरे हो जाएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन या आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को नई डील हाथ लग सकती है, जिसमें अच्छा मुनाफा मिलेगा।
नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अति उत्तम रहेगा।
2. सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। ऐसे में सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन का सिंह राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सका है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
3. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना आर्थिक लाभ और नए अवसरों से भरा रहेगा। लंबे समय से कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे उन्हें अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। करियर में तरक्की मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को बंपल लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं यात्रा या नेटवर्क बढ़ाने से फायदा मिलने के संकेत हैं। सेहत का साथ मिलेगा और परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली बनी रहेगी।
4. वृश्चिक राशि
साल 2026 के आखिरी महीने में वृश्चिक राशि वालों को किस्मत के सितारों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने की पूरी संभावना है। आय में बढ़ोतरी और कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं।आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। पुराने निवेश या अटके काम से लाभ मिलने की उम्मीद है।
5. मकर राशि
मकर राशि वालों पर सूर्य देव की खास कृपा रहेगी। दिसंबर 2026 का महीना आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है। कारोबार में स्थिरता और लाभ के योग हैं। नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। किसी पुराने निवेश से बंपर लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
दिसंबर 2026 सूर्य नक्षत्र गोचर
दिसंबर 2026 सूर्य देव तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 3 दिसंबर 2026 को सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 19 दिसंबर को सूर्य मूल नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं 29 दिसंबर 2026 सूर्य देव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।




