सोना-चांदी की कीमतों में हाहाकार! एक ही दिन में सोना ₹3,158 और चांदी ₹6,169 तक टूटी, जानें MCX का ताजा भाव

Spread the love

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इसकी वजह से सोने और चांदी भारी दबाव में आ गई हैं। बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में MCX पर सोना 2.00 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमतें लगभग 3.50 प्रतिशत टूट गई हैं।

सोने की कीमतों में 3158 रुपये तक की भारी गिरावट
बुधवार को सुबह लगभग 09:45 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 2924 रुपये (2.18 प्रतिशत) की तेज गिरावट के साथ 1,31,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 2601 रुपये गिरकर 1,31,622 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,31,979 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,31,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, मंगलवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 3158 रुपये तक गिर चुकी हैं।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर हड़ताल का असर नहीं? सरकार ने जारी किए शुरुआती दो दिनों के आंकड़े

औंधे मुंह गिरा चांदी का भाव

इसी तरह, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 5802 रुपये (3.42 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2401 रुपये के नुकसान के साथ 1,67,301 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,69,702 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,67,301 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,63,533 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। मंगलवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 6169 रुपये तक गिर चुका है।

सर्राफा बाजार में ध्वस्त हुई चांदी

बताते चलें कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार छठे सेशन में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 1400 रुपये टूटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, चांदी अपने एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमतें 9500 रुपये की भारी-भरकम गिरावट के साथ 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *