सोना-चांदी खरीदने का प्लान है तो पहले ये खबर पढ़ें! 20 दिन में Gold ₹20 हजार और Silver ₹32 हजार महंगी

Spread the love

भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में पंख लग गए हैं। अगस्त महीने की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। महज 20 दिनों में MCX पर चांदी करीब ₹32 हजार प्रति किलोग्राम महंगी हो गई, जबकि सोने में भी करीब ₹20 हजार प्रति 10 ग्राम का बड़ा उछाल आया है।

MCX पर सोना ₹1.62 लाख के पार

21 अगस्त को MCX पर सोने का वायदा भाव ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। वहीं 3 अगस्त को सोना करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यानी महज 20 दिनों में कीमत में लगभग ₹20 हजार की बढ़ोतरी हुई है।इस तेजी ने सोने के निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों के लिए सोना खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।

ये भी पढ़े :महिला सशक्तिकरण को मिली संपत्ति की ताकत! 50% छूट से महिलाओं के नाम रजिस्ट्रेशन में 51% उछाल

चांदी ने भी पकड़ी तूफानी रफ्तार

चांदी की कीमतों में तेजी और भी ज्यादा देखने को मिली। 21 अगस्त को MCX पर चांदी का वायदा भाव ₹2.46 लाख प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया। 3 अगस्त को यह करीब ₹2.14 लाख प्रति किलोग्राम था। इस तरह करीब 20 दिनों में चांदी ₹32 हजार से ज्यादा महंगी हो गई।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 4,600.91 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस भारी उछाल के पीछे मुख्य वजह अमेरिकी नीतियां हैं।अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि की सिक्योरिटीज का बायबैक बढ़ाने के फैसले ने बॉन्ड यील्ड को नीचे धकेल दिया है और अमेरिकी डॉलर को कमजोर किया है, जिससे सर्राफा बाजार को भारी समर्थन मिला है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, सरकारी रीपरचेज को और बढ़ाया जा सकता है, जिससे आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग मजबूत बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *