जिला स्तरीय वन महोत्सव में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, राजश्व मंत्री टंकराम की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन सम्पन्न

Spread the love

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार : जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन शनिवार को मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सकरी (बलौदाबाजार) में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री सहित सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जंगलों को आग से सुरक्षित रखने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वनसाथियों को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े :बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार से 02 वरिष्ठ अधिकारियों की भावभीनी विदाई: सेवानिवृत्ति समारोह का हुआ भव्य आयोजन

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया “एक पेड़ मां के नाम” एक सन्देश के साथ ही देशव्यापी महाअभियान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे जीवित रखना, उसकी नियमित देखभाल करना और उसे एक बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। तभी यह अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *