अखरापाली में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विजय राठौर ने मेधावी बच्चों को हर साल ₹1100 देने का किया ऐलान

Spread the love

अखरापाली (बिजलीपारा)  : ग्राम पंचायत अखरापाली (बिजलीपारा) स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 7 के पंच विजय राठौर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कक्षा 5वीं और 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष ₹1100 की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया।

विजय राठौर की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।

ये भी पढ़े :रात में सड़क पर गौवंश, हर पल हादसे का डर; मालिकों की जवाबदेही तय करने की मांग

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए और राष्ट्रीय पर्व के महत्व को समझा। विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ममता दामोदर राठौर (उपाध्यक्ष), रामखिलवन राठौर, मुरली दास, विकास राठौर, कुमार सिंह, दशरथ राठौर (उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), अशोक सिंह, अर्चना, दुर्गाबाई, सविता, शिव कुमारी, कदमबाई, रेम सिंह कंवर, शिक्षक विनोद कुमार रत्नाकर, पुरुषोत्तम प्रसाद, नीरा बिंदराज, शिवकुमार, चंद्रबोध, राम कंवर, रमेश सूर्यवंशी, राजेंद्र सहित ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *