कवर्धा की बेटी भिनुप्रिया ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा की बेटी भिनुप्रिया पात्रे ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कक्षा 11वीं की छात्रा भिनुप्रिया ने क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है।

खेलों से जुड़े प्रश्नों पर आधारित इस राष्ट्रीय ऑनलाइन परीक्षा में देशभर से करीब 94 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भिनुप्रिया ने परीक्षा में 50 में 50 अंक हासिल किए। परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ परीक्षा पूरी करने में लगे समय के आधार पर तैयार की गई प्रावीण्य सूची में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाली पहली छात्रा

क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का यह छठवां वर्ष था। भिनुप्रिया पात्रे छत्तीसगढ़ प्रांत से इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करने वाली पहली छात्रा बनी हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कवर्धा जिले ने सर्वाधिक पंजीयन कर पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत में पहला स्थान भी हासिल किया है।

ये भी पढ़े :कांकेर नक्सल केस में कोर्ट का बड़ा फैसला: 25 लाख के इनामी प्रभाकर और पत्नी राजे कांगे को 7-7 साल की सजा

उपलब्धि पर मिल रही बधाइयां

भिनुप्रिया की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, क्षेत्र संयोजक अनंत डीके सहित प्रांत टोली के सदस्यों ने बधाई दी।

कवर्धा जिला क्रीड़ा भारती के गिरीश चंद्रवंशी, निखिल वर्मा, संजय तिवारी, राजेश चंद्रवंशी, विनोद ठाकुर, दीपक धावलकर, संगीता साहू, गणपत बघेल, सौरभ श्रीवास्तव, रोशन ठाकुर और अशवन साहू सहित अन्य सदस्यों ने भी भिनुप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल पहुंचकर किया छात्रा का सम्मान

भिनुप्रिया की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के जिला सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंचकर छात्रा का सम्मान किया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य अशोक गुप्ता, नीलम यदु, प्रतिमा झा, भावना गुप्ता, समिति सदस्य हर्ष खुराना, सुरेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र तम्बोली सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

भिनुप्रिया की इस उपलब्धि को कवर्धा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *