मुंगेली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी दुकानों पर छापे… एनालॉग पनीर को लेकर जारी हुआ सख्त अलर्ट

Spread the love

मुंगेली : नियंत्रक/आयुक्त खाद्य सुरक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला-मुंगेली में अभीहीत अधिकारी देवेंद्र विंध्यराज के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल के द्वारा जिला  के प्रमुख डेयरी  खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को राज्य शासन द्वारा “डेयरी एनालॉग” के निर्माण एवं विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध से अवगत कराया गया। साथ ही सभी संबंधित डेयरी संचालकों को पनीर एनालॉग का भंडारण एवं विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए।एनालॉग पनीर का विक्रय करते नहीं पाया गया है। साथ ही प्म्ब् एक्टिविटी के तहत् पोस्टर एवं पम्पलेट चश्पा एवं वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *