छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति: रिटायर्ड ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने OSD, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग में मिली जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी विजय कुमार छबलानी को संविदा आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उन्हें सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी पदस्थापना इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में की गई है।

एक वर्ष के लिए हुई नियुक्ति

आदेश के अनुसार विजय कुमार छबलानी की संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(2) एवं 5(2) के तहत की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा एवं अन्य शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित होंगी।

इस नियुक्ति के साथ विजय कुमार छबलानी को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें आदेश की कॉपी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *