दंतेवाड़ा में स्कूल वाहनों की बड़ी जांच, 80 बसों और वैन का सुरक्षा ऑडिट

Spread the love

दंतेवाड़ा :  पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धीकी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने हाई स्कूल ग्राउंड में स्कूल बसों और वैन का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।अभियान के दौरान 50 स्कूल बसें और 30 ईको वैन सहित कुल 80 वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, दस्तावेज और परिवहन मानकों की जांच की गई।

ये भी पढ़े :नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुकमा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

यातायात पुलिस ने चालकों को वर्दी पहनने, चरित्र सत्यापन कराने, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। सभी वाहनों पर “स्कूल वैन” और संपर्क नंबर लिखवाने को भी कहा गया, ताकि आपात स्थिति में तुरंत संपर्क हो सके।

चालकों को बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने की समझाइश दी गई।निरीक्षण में एएसआई जितेन्द्र त्रिपाठी सहित यातायात शाखा का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *