देवभोग में आधी रात चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! बाढ़ में फंसे 4 लोगों को पुलिस-SDRF ने सुरक्षित निकाला

Spread the love

गरियाबंद :- थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा नाला, जो तेल नदी से कटकर निर्मित हुआ है, में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण 04 व्यक्तियों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना डायल-112 को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई । मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम एवं थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बिना किसी विलंब के तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई तथा पुलिस स्टाफ तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया एवं बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

फंसे हुए व्यक्तियों की सुरक्षा एवं रेस्क्यू की आवश्यकता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में SDRF गरियाबंद की टीम को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके पश्चात थाना देवभोग पुलिस एवं SDRF गरियाबंद की टीम द्वारा आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच लगातार प्रयास करते हुए संयुक्त टीम द्वारा लगभग रात्रि 02 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे सभी 04 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक सुरक्षित एवं सकुशल बाहर निकाल लिया गया। थाना देवभोग पुलिस द्वारा डायल-112 के माध्यम से प्राप्त सूचना पर तत्काल रिस्पॉन्स करते हुए समय पर की गई कार्यवाही एवं SDRF टीम के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ये भी पढ़े :खैरागढ़ में बड़ा हादसा टला! सरपंच-सचिव के बाहर निकलते ही भरभराकर गिरा पंचायत भवन, मलबे में दबे सरकारी रिकॉर्ड

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण
1. त्रिनाथ मरकाम, पिता चित्रांग मरकाम, उम्र 45 वर्ष,
2. बलभद्र मरकाम, पिता चित्रांग मरकाम, उम्र 42 वर्ष,
3. श्रीमती दुबनी बाई मरकाम, पति त्रिनाथ मरकाम, उम्र 30 वर्ष,
4. श्रीमती जयमनी, पति बलभद्र मरकाम, उम्र 28 वर्ष,
सभी निवासी – टिकरापारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.),

घटनास्थल
टिकरापारा नाला, तेल नदी से कटकर निर्मित क्षेत्र, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *