जांजगीर-चांपा: जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आज आदेश जारी कर छह पुलिस अधिकारियों की अस्थायी रूप से नई पदस्थापना की है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नवीन जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों को दूसरे थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
शिवानंद सिंह बने मुलमुला थाना प्रभारी
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांजगीर में पदस्थ निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना प्रभारी मुलमुला की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल को थाना प्रभारी बम्हनीडीह बनाया गया है।
पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ-साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा जांजगीर के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार थाना प्रभारी अजाक के पद पर तैनात निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है। वहीं सारागांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को थाना प्रभारी पामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी का तबादला करते हुए उन्हें थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी बम्हनीडीह के पद पर पदस्थ उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थाना जांजगीर में पदस्थ किया गया है।
देखें आदेश





