सद्भावना कांवर यात्रा में गूंजा ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश, 71 किमी की यात्रा में दिखी सामाजिक एकता

Spread the love

रायपुर :  कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय 71 किलोमीटर लंबी सद्भावना कांवर यात्रा ने सामाजिक एकता, प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

यह यात्रा माता कौशल्या मंदिर, चंदखुरी से पंचमुखी महादेव मंदिर, आरंग तक निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करना रहा।

ये भी पढ़े :पेट से क्यों आती है गुड़गुड़ की आवाज? भूख ही नहीं, ये 4 कारण भी हैं जिम्मेदार

समापन अवसर पर राखी बांधकर दिया भाई-बहन के प्रेम और सद्भाव का संदेश

सद्भावना कांवर यात्रा के समापन अवसर पर कुमारी भास्कर ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को राखी बांधी। इस अवसर ने भाई-बहन के प्रेम, सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत किया।

पूरी यात्रा के दौरान “मानव-मानव एक समान” और “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश प्रमुखता से गूंजता रहा। यात्रा ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया।

सद्भावना कांवर यात्रा का संदेश स्पष्ट रहा—जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर हर इंसान समान है और समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे में ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *