पहली बारिश में पुल क्षतिग्रस्त होने पर मंत्री नेताम सख्त, बोले- गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली तो किसी को नहीं बख्शेंगे

Spread the love

रायपुर :  बलरामपुर में ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए पुल के पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया।इस मामले में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी आने दीजिए। मैं उस वक्त उपस्थित नहीं था। मंत्री ने गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट कहा कि यदि कहीं भी निर्माण कार्य की स्थिति खराब पाई जाती है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी।

किसान मोर्चा की बैठक को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भाजपा संगठन ने अलग-अलग मोर्चों की व्यवस्था की है। इन मोर्चों के माध्यम से संबंधित वर्गों के विषयों पर संगठन लगातार चिंता और अध्ययन करता है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बनाना है।

मंत्री नेताम ने कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों के बीच उपलब्धियों, दायित्वों और समस्याओं का समय-समय पर अध्ययन किया जाता है। इसके बाद संबंधित रिपोर्ट संगठन को सौंपी जाती है। किसान मोर्चा की मांगों के आधार पर सरकार बनने के बाद किसानों से 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू की गई। इसके साथ ही अधिकतम उत्पादन लेने के प्रयास किए गए और वर्ष 2023 में सरकार बनने से पहले का बकाया बोनस भी किसानों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन का दायित्व है कि किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

ये भी पढ़े :रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, ASI समेत 26 पुलिसकर्मियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस के आदिवासी आंदोलन पर साधा निशाना

कांग्रेस द्वारा आदिवासी मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी के सवाल पर रामविचार नेताम ने कहा कि विपक्ष की अपनी भूमिका होती है और अलग-अलग समय पर विपक्ष अलग-अलग वर्गों के बीच जाता है। कांग्रेस कभी किसानों, कभी महिलाओं और कभी युवाओं के बीच जाने की बात करती है और अब उसे एसटी वर्ग दिखाई दे रहा है, इसलिए आदिवासी समाज के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और एसटी वर्ग के लोग कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते।

झीरम घाटी मामले पर नेता ने कहा – यह कोर्ट का विषय

झीरम घाटी मामले को लेकर मंत्री नेताम ने कहा कि यह मामला न्यायालय से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर वह क्या कह सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी लड़ाई समय-समय पर उजागर होती रहती है और हाल के दिनों में भी कांग्रेस नेताओं के कई बयान सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *