नवरात्र की पंचमी पर विधायक जनक ध्रुव का क्षेत्रीय दौरा, माता मंदिरों में पूजा-अर्चना कर, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की करेंगे कामना

Spread the love

रसेला, रूवाड़ सहित कई गांवों में करेंगे जनसंपर्क, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से करेंगे भेंट-मुलाकात

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर 15 अक्टूबर, पंचमी तिथि को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव क्षेत्रीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर माता मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे और माता रानी के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करेंगे। साथ ही ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भेंट-मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक जनक ध्रुव ग्राम रसेला, रूवाड़, कुड़ेरादादर, मुढ़ीपानी, जटियातोरा, कनसिंघी, कनफाड़, छिंदौली एवं कोठीगांव सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। नवरात्र के इस धार्मिक और आस्थामय वातावरण में उनके मंदिर दर्शन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना सुनवाई कंपनी को ब्लैकलिस्ट करना गलत, आदेश रद्द

नवरात्र पर्व छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और जनआस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। इन दिनों गांव-गांव में माता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिलती है। ऐसे में विधायक का विभिन्न गांवों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करना और क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित करना धार्मिक आस्था के साथ जनसंपर्क का भी अवसर होगा।दौरे के दौरान विधायक जनक ध्रुव स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की परिस्थितियों और जनभावनाओं से भी रूबरू होंगे। ग्रामीण अंचलों में जनप्रतिनिधियों के ऐसे दौरे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक के इस क्षेत्रीय दौरे के दौरान माता मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। नवरात्र के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था और जनसंपर्क के इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *