पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा”। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि “मोदी नहीं जाएगा”। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसका वीडियो भी सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
खरगे जब पटना में संबोधन दे रहे थे, उस वक्त भीड़ में से एक युवक ने कहा, “मोदी नहीं जाएगा।” इस पर खरगे भड़क गए और उन्होंने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” खरगे ने कहा कि मोदी की झूठ बोलने की आदत है।
युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया
कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने उस व्यक्ति की पिटाई की और उसे हॉल से हटा दिया, जिसने ये कहा था कि “मोदी नहीं जाएगा।” शख्स का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसके बोलते समय उसे धक्का देते हुए बाहर किया जा रहा है।
शांति को भंग करने वाले लोग RSS की विचारधारा के हैं: खरगे
इससे पहले खरगे ने बिहार के पहले CM श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण सिंह के समाज के लोग जमींदार थे, वावजूद श्री बाबू ने जमींदारी पद्धति को हटाने का काम किया। आजादी के बाद आरएसएस और दूसरी शक्तियां दंगा फैलाने मे लगी थीं लेकिन श्री बाबू ने मजबूती से उनका मुकाबला किया। जब तक इस देश में आरएसएस की आईडियोलॉजी खत्म नहीं होगी तब तक इस देश में शांति नहीं होगी, शांति को भंग करने वाले लोग यही हैं।
खरगे ने कहा, “श्री बाबू ने छुआछूत के खिलाफ अभियान चलाया। आज भी आरएसएस, बीजेपी मे छुआछूत के समर्थक भरे हुए हैं। सोशलिस्ट पार्टी की आइडियोलॉजिको लेकर आये नीतीश जी आरएसएस की झोली मे गिर गए। हमने कुर्बानी पर कुर्बानी दी, गांधी जी, इंदिरा जी, राजीव जी को मार दिया, फिर भी हमारा लीडर राहुल गांधी जिन्दा है, लड़ता है, मरता है, लेकिन ये लोग क्यों गए समझ में नहीं आता।”
खरगे ने कहा, “अभी भी विरोधी भावना के लोग बीजेपी आरएसएस में भरे हुए हैं। उत्तराखंड में आजादी के 80 साल बाद भी मंच का शुद्धिकरण किया गया। ये शुद्धिकरण करने वाले लोगों को भगाना है।”
खरगे ने कहा, “ब्रिटिश के एजेंट थे ये लोग, ऐसे लोग देशभक्त होते हैं? जबकि कांग्रेस के लोग मार खाये, घर छोड़े। कांग्रेस को दोष देते हैं लेकिन आपने क्या किया ये तो बताओ।”
खरगे ने कहा, “आज बिहार में प्रगति क्यों नहीं है। बुद्ध महावीर की आइडियोलिजी का आज प्रचार क्यों नहीं हो रहा।”
गद्दार लोगों को इस CEC में रखा है और गद्दार लोग इनसे काम ले रहे हैं: खरगे
खरगे ने कहा, “पटना का सदाकत आश्रम आजादी के आंदोलन का केंद्र भी है। सोनिया जी ने महिला आरक्षण की बात कही लेकिन अब सरकार कह रही नया कानून लाएंगे, 1/3 आरक्षण देने से आपको किसने रोक रखा है।”
खरगे ने कहा, “SIR के जरिये विरोधी के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। देशभर में चल रहे आंदोलन का आप साथ दें। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। आपको घर से बाहर निकलना होगा। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच गहरी सांठगांठ हुई है। ज्ञानेश कुमार को इसी मकसद से लाया गया। इम्युनिटी इसी वजह से CEC को दिया गया जो राष्ट्रपति को नहीं है।”
खरगे ने कहा, “इन लोगों ने CEC सेलेक्शन के लिए 3 लोग रहते थे, चीफ जस्टिस को हटाकर, यें तो डिक्टेटरशिप है। बेईमान लोगों को निकालना है। हम लोगों ने कहा तो बोला गया झूठ है..झूठ है..जबकि CEC के मेंबर अब बोल रहे कि गलत हो रहा है। EVM को हटाने कि बात का मजाक उड़ाया जाता था, अब सॉफ्टवेयर यें काम कर रहा है, मेंबर ने 14 बार लिखा है, लेकिन आज जिसको भी मानने के लिए तैयार नहीं हैं।”
खरगे ने कहा, “केरल में जब ज्ञानेश थे, तब ये एक चीफ सेक्रेटरी को बुलाए कि आप इस्तीफा देकर बीजेपी से आओ, ऐसे गद्दार लोगों को इस CEC में रखा है और गद्दार लोग इनसे काम ले रहे हैं।”
SIR में बहुत गड़बड़ी: खरगे
खरगे ने कहा, “SIR में बहुत गड़बड़ी है। वोट चोरी से सरकार चोरी कर ली। WB, बिहार, हरियाना, महाराष्ट्र की सरकार चोरी की सरकार है। ऐसे लोगों को आप छोड़ देंगे? इनको जेल भेजने का काम हम करेंगे।
खरगे ने कहा, “कहीं राहुल जी जाये तो ये कहेंगे कहां गए, क्यों गए, क्या संसद चल रहा? आप तो पार्लियामेंट चल भी रहा तो अंदर नहीं आते, शाह अंदर नहीं आते डरकर। राहुल जी अपने काम से गए। उनके सपनो में राहुल आ रहा।”
खरगे ने कहा, “इंडिया ब्लॉक में तेजस्वी, लेफ्ट के लोग हैं, सभी आज साथ हैं, जगन भी बात कर रहा है, पहले मोदी जी के साथ था वो भी अब बोल रहा है। हमारी मांग है कि SIR की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, सभी चुनाव बैलेट पेपर पर होना चाहिए, 2 साल में हुए विधानसभा चुनाव को निरस्त कर सरकार को बर्खास्त करो।”
खरगे ने कहा- 85 साल का हूं, अब क्यों मैं डरूं?
खरगे ने कहा, “मैं 13 में 12 चुनाव जीता हूं, अब मेरा बेटा जीता, मेरे बेटे को आजकल धमकी देते हैं। उन्होने पूछा कि आरएसएस को पैसा कहां से मिलता है, अब उसके पीछे भी लगे हैं। मैं जब 6 साल का था, तब आग लगने से मेरे घर में कई लोग मर गए। मैं ब्लॉक प्रेजिडेंट से AICC प्रेजिडेंट बना हूं। 85 साल का हूं। अब क्यों मैं डरूं, आप डरे तो मरे।”




