नेपाल में कुदरत का कहर! 46 मौतें, 300 विदेशी लापता; 105 भारतीय भी शामिल, PM मोदी ने बढ़ाया मदद का हाथ

Spread the love

नेपाल और चीन के बॉर्डर इलाकों में आज आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 46 लोगों की मौत कंफर्म हो चुकी है। वहीं, करीब 300 विदेश टूरिस्ट लापता हो गए हैं जिनमें कम से कम 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 90 से ज्यादा नेपाली नागरिक भी बाढ़ की चपेट में आने के बाद लापता हैं। नेपाल में आई इस तबाही के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बातचीत की है। पीएम मोदी ने नेपाली पीएम मदद का भरोसा दिया है।

पीएम मोदी ने शोक जताया

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लिए हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भारत जल्द से जल्द नेपाल को राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है।

पीएम मोदी ने ट्विट कर के बताया- “प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।”

ये भी पढ़े :बेमेतरा में गौवंश तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा! 5 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, MP के 2 आरोपी गिरफ्तार

राहत लेकर नेपाल जाएगा वायुसेना का विमान
जानकारी के अनुसार, आज रात को भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर एनडीआरएफ के जवानों के साथ रिलीफ मटेरियल और मॉडर्न इक्विपमेंट्स लेकर हिंडन एयरबेस से नेपाल के काठमांडू के लिए फ्लाई करेगा और वहां से बसेस के जरिए नेपाल गवर्नमेंट इनको इफेक्टेड एरियाज में भेजेगी। वहीं दूसरी तरफ कल मॉर्निंग में C-130 J हरक्यूलिस से रसद और रिलीफ मटेरियल के साथ मेडिसिन्स भेजा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ इंडियन आर्मी के सीनियर ऑफिशियल्स के मुताबिक जो पैरामेडिकल टीम है भारतीय सेना की, जो पहले श्रीलंका भी जा चुकी है, वो अब पूरे तरीके से स्टैंडबाय पर है। जैसे ही ऑर्डर मिलेंगे, इन टीम को भी नेपाल भेजा जा सकता है।

SSB ने 18 टीमें तैनात की
PTI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि नेपाल में बाढ़ के कारण हुई तबाही के बाद सशस्त्र सीमा बल यानी SSB ने सीमावर्ती इलाकों में बचाव और राहत कार्यों के लिए 18 टीमें तैनात की हैं। जानकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने 1,751 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद अपनी सभी यूनिट्स को अलर्ट कर दिया है। बता दें कि नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही
आपको बता दें कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा तबाही भोटेकोशी नदी के किनारे बसे इलाकों में हुई है। उत्तरी रसुवा में बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के चार जवान अचानक आई बाढ़ के बाद लापता बताए जा रहे हैं। इस सैलाब की वजह से वहां जितनी कारें और इमारतें थीं, वह सब बह गईं। Nepal Electricity Authority का कहना है कि उसके छह बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट और ट्रांसमिशन लाइन को नुकसान पहुंचा है। नेपाल के कई हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *