थॉमसन ने भारत में अपने नए QLED Linux (Coolita 3.0) OS टीवी की सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी ने टीवी लाइनअप में दुनिया का पहला 24 इंच का स्मार्ट टीवी पेश किया है।कंपनी के अनुसार, नए टीवी स्लीक डिजाइन, VA डिस्प्ले पैनल और 36W तक के साउंड आउटपुट के साथ आते हैं। इसके साथ ही इनमें आपको OTT ऐप्स और कई कनेक्टिविटी पोर्ट की सुविधा मिलती है। आइए इन स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं।
Thomson QLED टीवी की कीमत
Thomson QLED टीवी के फीचर्स
साइज और डिस्प्ले
थॉमसन की QLED टीवी की नई रेंज 24-, 32- और 40-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि इनमें VA पैनल हैं और ये 1.1 बिलियन कलर तक का सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही ये टीवी Linux Coolita 3.0 OS के साथ आते हैं और इनमें पहले से इंस्टॉल गेम भी हैं।
OTT सपोर्ट
आपको इन टीवी में JioHotstar, YouTube, Prime Video, Sony Liv और Zee5 जैसे लोकप्रिय OTT ऐप का सपोर्ट है। ये टीवी लाइव चैनल, नेटवर्क-फ्री स्क्रीन मिररिंग, वॉयस सर्च के लिए सपोर्ट और मीराकास्ट सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा, डिवाइस में वाई-फाई सपोर्ट का भी ऑप्शन मिलता है।
साउंड आउटपुट
24-इंच मॉडल 24W साउंड आउटपुट के साथ आता है, जबकि 32-इंच और 40-इंच मॉडल 36W आउटपुट देते हैं। तीनों मॉडल में सराउंड साउंड के साथ बॉटम-फायरिंग स्पीकर मिलते हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शन
इसके अलावा, बोर्ड पर पोर्ट में कोएक्सियल, HDMI और USB पोर्ट शामिल हैं। थॉमसन QLED टीवी 2.4GHz की क्लॉक स्पीड वाले A35*4 प्रोसेसर के साथ आते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – हम तों मौन नही रहेंगे...हर राज खोलेंगे
कूलर भी किए गए लॉन्च
टीवी के साथ-साथ कंपनी ने सस्ते कूलर के भी ऑप्शन पेश किए हैं। थॉमसन एयर कूलर की बात करें तो वे 40, 55, 60, 75 और 95 लीटर के मॉडल में आते हैं।
इनको पर्सनल और डेजर्ट कैटेगरी में बांटा गया है। 60-लीटर कैपेसिटी में रिमोट कंट्रोल तकनीक के साथ पर्सनल स्मार्ट एयर कूलर भी हैं।
यह कमरे में कहीं से भी पंखे की गति और स्विंग सेटिंग को एडजस्ट करने की अनुमति देता है। आप ऑटोमेटिकली शट-ऑफ के लिए टाइमर भी सेट कर सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments