अब इस चैनल पर दिखेंगे सुधीर चौधरी,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अब इस चैनल पर दिखेंगे सुधीर चौधरी,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश के जाने माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने आजतक न्यूज चैनल को छोड़ने का फैसला कर लिया है। वे जल्द ही किसी नए न्यूज चैनल में दिखाई देने वाले हैं।सुधीर चौधरी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दरअसल, पिछले कई दिनों से सुधीर चौधरी के आजतक छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इसकी पुष्टि उन्होंने खुद कर दी है।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, आजतक पर ब्लैक व्हाइट के लिए न्यूज़ रैंप पर मेरा आखिरी वॉक। जल्द ही एक नए शो के साथ एक नए मंच पर आपसे मुलाकात होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –वक्फ संसोधन करेगा भारतीय राजनीति का शोधन 

आजतक ने दिया फेयरवेल पार्टी

वहीं समाचार4मीडिया पोर्टल ने सुधीर चौधरी को आजतक चैनल की ओर से दिए गए फेयरवेल पार्टी की तस्वीर शेयर की है। समाचार4मीडिया पोर्टल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'आजतक' की ओर से सुधीर चौधरी को दी गई फेयरवेल पार्टी।

फोटो सुधीर चौधरी केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके साथ आजतक के न्यूज डायरेक्टर और अन्य सहयोगी दिख रहे हैं।

इस चैनल में नजर आएंगे सुधीर चौधरी

समाचार4मीडिया पोर्टल के अनुसार सुधीर चौधरी आजतक को छोड़ने के बाद अब सरकारी चैनल दूरर्शन (Doordarshan) पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने प्रसार भारती के साथ एक मेगा डील की है। जो कि टीवी इतिहास की सबसे महंगी डील मानी जा रही है। वहीं सुधीर चौधरी वहां पर रात 9 बजे प्राइम टाइम का शो कर सकते हैं।

कई चैनलों में काम कर चुके हैं

सुधीर चौधरी देश के जाने माने पत्रकार हैं। वे आजतक चैनल में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने साल 2022 से 2025 तक शो "ब्लैक एंड व्हाइट (B & W)" होस्ट किया। वहीं सुधीर चौधरी इससे पहले ज़ी न्यूज़, WION,ज़ी बिज़नेस, और ज़ी 24 तास के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं।

उन्होंने ज़ी न्यूज़ पर लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो "डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA)" को भी होस्ट किया था। इस शो के जरिए उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बना ली थी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments