आम जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, इसकी सैकड़ों किस्में बाजार में उपलब्ध हैं। फलों के राजा आम का स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं आम के पत्तों की। आम के पत्ते हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कई औषधीय गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। इन वजहों से आम के पत्ते खाने से हमारा शरीर कई बीमारियों से मुक्त रहता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –वक्फ संसोधन करेगा भारतीय राजनीति का शोधन
आइए जानते हैं आम के पत्ते खाने के फायदों के बारे में
मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक
मधुमेह रोगियों को आम खाने से आमतौर पर मना किया जाता है या डॉक्टरों की सलाह पर खाने को मिलता है, लेकिन इसके पत्ते मधुमेह में बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें एंथोसायनिन नामक टैनिन होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
उपयोग करने का तरीका
आप आम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं और इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।
बालों को मजबूत बनाने में सहायक
आम के पत्तों को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आम के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं।
उपयोग करने का तरीका
आम के पत्तों को पानी में उबालें, फिर इस पानी को ठंडा करके बालों में अच्छी तरह मसाज करें।
पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है
आम के पत्तों का सेवन पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। इसके सेवन से हमारी पाचन शक्ति बेहतर होती है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह आपके पेट को साफ रखता है, जिससे कब्ज, पेट दर्द और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
उपयोग करने का तरीका
आम के पत्तों को गर्म पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी को छानकर खाली पेट पी लें। इसके नियमित सेवन से पेट स्वस्थ रहता है।
ये भी पढ़े : वायरल एसपी के तौर पर चर्चित पुलिस अधिकारी,सीबीआई ने इस वजह से मारी रेड
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments