किरंदुल : भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं को स्वर देने वाली, ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प से प्रेरित, सेवा, सुशासन और अंत्योदय को कर्म का आधार मानने वाली, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस स्थानीय बंगाली कैम्प के मंगल भवन में एक गरिमामयी समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बीजेपी की आधारशिला रखने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन करते हुए भारत माता, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, अटल विहारी बाजपेयी जी के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा इन महापुरुषों के आदर्शों का अक्षरशः पालन करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय एवं विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गईं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत सिँह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिँह, अतुल सिँह, अमरीक सिंह, धर्मपाल मिश्रा, आर. सी. नाहक, जयदीप माकन, संजू दास, तपन दास, खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव सहित महिला मोर्चा, भाजयुमो के पदाधिकारी, मातृशक्तियाँ, सदस्यगण उपस्थित थे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –वक्फ संसोधन करेगा भारतीय राजनीति का शोधन
Comments