बेमेतरा टेकेश्वर दुबे।11 अप्रैल 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 06 सहायक उप निरीक्षक का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है जिसमें सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री चौकी प्रभारी संबलपुर को थाना बेमेतरा, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह थाना नांदघाट से चौकी प्रभारी संबलपुरी, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ठाकुर थाना चंदनू से थाना नांदघाट, सहायक उप निरीक्षक टुमन लाल चतुर्वेदी थाना साजा से थाना चंदनू, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम लाल कुलार्य थाना खम्हरिया से थाना बेरला, सहायक उप निरीक्षक भानुप्रताप पटेल थाना बेरला से थाना खम्हरिया का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है जिसमें जिले के 06 सहायक उप निरीक्षक का फेरबदल किया गया है। इस नवीन स्थानांतरण से पुलिसिंग में और कसावट आएगी। सहायक उप निरीक्षक रधुवीर सिंह को पुलिस चौकी संबलपुर के नए प्रभारी बनाया गया हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी –हमला झन देबे भगवान,अईसन घोटालेबाज नेता झन देबे
Comments