पुलिस को मिली बड़ी सफलता,करोड़पति सुसाइड केस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,करोड़पति सुसाइड केस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर :  सिटी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और 1 करोड़ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 8 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सतीश सोनवानी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी –हमला झन देबे भगवान,अईसन घोटालेबाज नेता झन देबे

इस हाई-प्रोफाइल मामले की शुरुआत पेंड्री गांव के रहने वाले अमन कौशिक की आत्महत्या से हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कौशिक ने चार लोगों सतीश सोनवानी, अनुराग राठौर, अंशुल गुहा और ऋषि चौहान को 1.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम उधारी में दी थी। जब काफी समय बीतने के बावजूद उक्त आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई, तो मानसिक तनाव में आकर अमन ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी बिलासपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पूर्व में तीन आरोपियों अनुराग राठौर, अंशुल गुहा और ऋषि चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी सतीश सोनवानी फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के मुंबई में छिपे होने की जानकारी जुटाई और एक विशेष टीम को रवाना किया गया। टीम ने मुंबई में दबिश देकर सतीश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जांजगीर लाकर न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़े : पुलिस-नक्सली मुठभेड़,जवानों ने 2 माओवादियों को किया ढेर

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments