दंतेवाड़ा : विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का कार्य्रकम भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व महापौर जगदलपुर संजय पांडे का भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया, मुख्य अतिथि व सक्रीय सदस्यता सम्मेलन के संभाग प्रभारी,जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडे,विधायक चैतराम अटामी,जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित कर मार्गदर्शन किया।संजय पांडे ने सक्रीय सदस्यता सम्मलेन में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंच से पार्लियामेंट तक बनाने का जो लक्ष्य था उसको दंतेवाड़ा में आप सभी कार्यकर्ताओ ने कड़ी परिश्रम कर विषम परिस्थितियों में दंतेवाड़ा जैसे चुनौतीपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण किया है,निसंदेह निष्ठावान कार्यकर्ताओ की दंतेवाड़ा में कोई कमी नहीं है,आप सभी कार्यकर्ताओ को प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इतने अधिक संख्या में भाजपा के दंतेवाड़ा के सक्रीय सदस्य आज उपस्थित है यही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाता है।राष्ट्रवादी और कार्यकर्ताओ की पार्टी सिर्फ एक है और वो भारतीय जनता पार्टी है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी –हमला झन देबे भगवान,अईसन घोटालेबाज नेता झन देबे

Comments